फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पीलीभीत बाइपास पर हर चौराहे को मिलेगी विशिष्ट पहचान, सड़क को छह लेन का बनाने के लिए कवायद शुरू

Wed, 26 Aug 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के पीलीभीत बाइपास को छह लेन का बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इस सड़क पर नाथ कॉरिडोर की थीम पर विकसित किया जाएगा। हर चौराहे को विशिष्ट पहचान मिलेगी। 
विज्ञापन
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने किया निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के व्यस्ततम मार्गों में से एक पीलीभीत बाइपास को नाथ कॉरिडोर की थीम पर विकसित किया जाएगा। इस सड़क को छह लेन का बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। परियोजना को मुख्यमंत्री के नाथ कॉरिडोर विजन के साथ जोड़ते हुए विकसित किया जा रहा है। बीडीए की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने मंगलवार को मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता समेत प्राधिकरण की पूरी तकनीकी टीम के साथ रोड का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने डोहरा रोड चौराहा, वनखंडी नाथ चौराहा और सौ फुटा तिराहा का निरीक्षण किया। लोगों को जाम से बचाने के लिए मंथन किया गया। इन तीनों ही जगहों का कायाकल्प भी किया जाएगा।

मार्ग पर पारंपरिक और आधुनिक संयोजन वाली नाथ थीम आधारित विशेष प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। राहगीरों और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जगह-जगह सुंदर फोकस दीवारें, प्रतीकात्मक स्थापत्य कला और विशिष्ट आइकॉनिक एलिमेंट्स स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक चौराहे को उसकी भौगोलिक स्थिति और ट्रैफिक की आवश्यकता के अनुसार एक अनूठी और विशिष्ट पहचान प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


सौ फुटा तिराहे पर बनेगी फोकस दीवार
सौम्या पांडे ने बताया कि सौ फुटा तिराहे को एक विशिष्ट एवं आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस तिराहे पर एक भव्य और आधुनिक फोकस दीवार का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें