शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत एसएस कॉलेज में परास्नातक की कक्षाओं में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष कम प्रवेश हो सके हैं। बृहस्पतिवार को प्रवेश की अंतिम तिथि है। हालांकि अभी एक बार और तिथि बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
एसएस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आरके आजाद ने बताया कि एमए इकोनॉमी में साठ सीटों के सापेक्ष 25, अंग्रेजी में 60 में 58, हिंदी की 60 में 45, हिस्ट्री में 60 में 39, होम साइंस में 80 में 25, पॉलिटिकल साइंस में 60 में 35 और सोशियोलॉजी 60 में 52 सीटों पर प्रवेश हुए हैं, जबकि एमकॉम की 180 में 63 सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं। इसी तरह से एमएससी बॉटनी में 30 में 30, केमिस्ट्री में 30 में आठ, मैथ 60 में 21, फिजिक्स 30 में 18, जूलॉजी 30 में 21 प्रवेश हुए। पीजीडीसीए 80 में 28 सीटें ही भर सकी हैं।
उन्होंने बताया कि अभी प्रवेश तिथि बढ़ने की संभावना है। इसमें खाली सीटों को भी भरने का प्रयास रहेगा। यह भी बताया कि स्नातक की कुछ कक्षाओं में 30 से 40 प्रतिशत तक सीटें खाली हैं। इनको भरने के लिए भी नई तिथि जारी होने की उम्मीद है।