फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन बाद भी लुटेरों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। तीसरे दिन भी मीरगंज पुलिस सराफ के साथ हुई लूट के मामले में आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है, जिससे लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को साढ़े पांच बजे परचवा में सराफा की दुकान बंद कर ई-रिक्शा से अपने घर पशुपति विहार कालोनी बरेली जा रहे सराफ एवं ई-रिक्शा में बैठीं सवारियों से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने लूटपाट की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन

17 मई को भी मीरगंज में स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालकर घर जा रहे ग्रामीण से भी दो बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस मामले में भी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। इससे लोगों में रोष है। थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि लगातार पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं। संदिग्धों को उठाकर पूछताछ जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें