फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्य रोड किनारे लगाए गए पौधे किए नष्ट

विज्ञापन
हरनाम रिसोर्ट के समीप वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे किए गए नष्ट, वन विभाग ने पौधों की जड़ों के न
विज्ञापन
फरीदपुर। मुख्य रोड के किनारे एक रिसाॅर्ट के समीप करीब एक किमी. तक लगाए गए पौधे नष्ट कर दिए गए। इसकी जानकारी लगने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल की। पौधों की जड़ों की मिट्टी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन


कस्बे के मुख्य बाजार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट के पास वन विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया था। इनको संरक्षित करने के लिए वन विभाग द्वारा ट्री गार्ड भी बनाए गए। इन्हें खुराफातियों ने सुनियोजित तरीके से केमिकल डालकर इन हरे-भरे पौधों को नष्ट कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई। वह मौके पर पहुंचे और जांच की।

फरीदपुर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पौधों की जांच की गई। ऐसा लगता है कि पौधों को सुखाने के लिए उनकी जड़ों पर कुछ डाला गया है। जड़ों के पास की मिट्टी को लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें