फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोली लगने के बाद भी बेटे ने मिट्टी फेंककर बचाई थी पिता की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। दो दिन पहले रात में फार्म हाउस से घर से लौट रहे पिता-पुत्र को गोली मारने के बाद बेटे की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित पिता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। गोली उनके हाथ व कंधे को छूते हुए निकल गई थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में इस हत्याकांड का एक भावुक और साहसिक पहलू सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अशरफ के बेटे अकरम ने गोली लगने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। सिर में गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे अकरम ने जमीन से उठाकर मिट्टी आरोपियों की आंखों में फेंक दी। मिट्टी आंखों में लगते ही आरोपी घबरा गए और वहां से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि अकरम की इसी बहादुरी के चलते उसके पिता अशरफ अली की जान बच गई। वरना आरोपी उन्हें भी गोली मारने की फिराक में थे। पुलिस मामले में शामिल अब तीसरे आरोपी विकास यादव की तलाश शुरू कर दी है।
16 हजार में खरीद थे दो तमंचे
पुलिस ने बताया कि तौफीक व अशरफ अली के बीच करीब दो महीने पहले 60 पड्डा-पड़िया की खरीद-फरोख्त का सौदा 27 लाख रुपये में हुआ था। इसमें से दो लाख रुपये तौफीक ने नकद दे दिए थे। बाकी की रकम के लिए बाप-बेटे द्वारा लगातार तकादा करने पर वे पैसे देने के बजाय धमकी दे रहे थे। आखिरकार उसने धमकी को अंजाम दे दिया। पूछताछ में गिरफ्तार तौफीक ने पुलिस को बताया कि इस बार उसे (पड्डा-पड़िया) के कारोबार में काफी नुकसान हो गया था और अशरफ व अकरम लगातार बाकी की रकम मांग रहे थे। कई बार दोनों के बीच रकम के भुगतान को लेकर विवाद भी हुआ। 18 नवंबर को 25 लाख की रकम देनी थी। रकम न देनी पड़े। इसलिए साजिश रची। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कई दिन तक दोनों के आने-जाने का समय व रास्ते की रेकी भी की थी और घटना को अंजाम देने के लिए 16 हजार रुपये में दो तमंचे खरीदे थे। साजिश के तहत रविवार रात अमरूद की बगिया के पास घात लगाकर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि तीसरे आरोपी विकास यादव की तलाश में लगातार पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें