सिरौली। आठ साल पूर्व दिल्ली से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी है। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर बाइक सवार को अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, वे कस्बे में चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक की चेकिंग पर पुलिस को नंबर प्लेट को लेकर शक हुआ, तब उन्होंने चेचिस नंबर से चेक की। तब मौजूदा नंबर प्लेट फर्जी पाई गई, जबकि असली नंबर उसका दिल्ली का था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पकड़ा गया आरोपी धीरज मुराबादा के थाना मुंडा पांडे का निवासी था। आरोपी धीरज ने बताया कि वह हाथरस अपने बहनोई के यहां गया था। वहीं से एक व्यक्ति से 12 हजार में बाइक खरीदकर लाया था। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लोकल में चलाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की थी। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। संवाद