फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पांच केंद्रों पर ही शुरू हो सका मूल्यांकन

Fri, 07 Apr 2017 01:26 AM IST
बरेली
विज्ञापन
college
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 25 दिन विलंब के बाद गुरुवार को मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। पहले दिन 13 में से पांच केंद्रों पर ही मूल्यांकन शुरू हो सका। जिन केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हुआ वहां परीक्षकों की संख्या भी काफी कम रही। कुछ केंद्र तो ऐसे थे जहां तीन से चार परीक्षक ही नजर आए। दूसरी तरफ मूल्यांकन को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। अब कोआर्डिनेटर ने अपनी शर्तें रख दी हैं। मांगें पूरी होने के बाद ही मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन शुरू होने से पहले सभी केद्रों के कोऑर्डिनेटर की बैठक हुई। तय हुआ कि पिछले साल की तरह सारी सुविधाएं दी जाएं। विश्वासपात्र कर्मचारियों को मूल्यांकन में लगाया जाए, मूल्यांकन कार्य सुबह नौ से शाम छह बजे तक ही किया जाएगा, मूल्यांकन कार्य में लगाए गए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मानदेय समान होगा। केंद्र संचालन के लिए प्रत्येक समन्वय को तीस हजार रुपये अग्रिम दिए जाएं, पिछले साल की तरह सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। एक केंद्र के कोआर्डिनेटर डॉ. विजय बहादुर ने बताया कि सभी समन्वयक ने तय किया है मांगे पूरी होने के बाद ही मूल्यांकन कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि केंद्रों पर सारी सुविधाएं प्रदान करा दी गई हैं। पहले दिन परीक्षक कम पहुंचे। कल से सभी केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें