फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सत्याग्रह एक्सप्रेस में किन्नरों का उत्पात, नग्न होकर यात्रियों से की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आनंद विहार से रक्सौल के बीच चलने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस में शनिवार रात किन्नरों ने उत्पात मचाया। किन्नर ट्रेन में रामपुर से चढ़े थे। स्लीपर और जनरल कोचों में किन्नरों ने नग्न होकर यात्रियों से वसूली की। इसकी शिकायत रोहित नाम के यात्री ने दर्ज कराई। इसके बाद ट्रेन को शाहजहांपुर में रोककर तीन किन्नरों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस शनिवार रात 20 मिनट की देरी से 10:42 बजे बरेली जंक्शन पहुंची थी। इससे पहले रामपुर में गाड़ी के ठहराव के दौरान तीन-चार किन्नर जनरल कोच में सवार हो गए। रामपुर से ट्रेन के चलने के बाद किन्नरों ने यात्रियों से वसूली शुरू कर दी। कुछ यात्रियों ने रुपये देने से इंकार किया तो किन्नर नग्न होकर वसूली करने लगे। कोच में महिलाएं और बच्चे भी थे। ऐसे में परेशान यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से ऑनलाइन मदद मांगी। इस दौरान ट्रेन बरेली जंक्शन पर ठहराव के बाद शाहजहांपुर की ओर रवाना हो चुकी थी। डीआरएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ शाहजहांपुर पोस्ट को अलर्ट कर दिया।
सत्याग्रह एक्सप्रेस रात 11:30 बजे शाहजहांपुर पहुंची। यहां आरपीएफ टीम पहले से तैनात थी। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि शिकायत मिलने पर शाहजहांपुर आरपीएफ को अलर्ट कर किया गया था। किन्नरों को वहां ट्रेन से उतारने के बाद कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें