फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी व एथनॉल कारखानों के स्थापित होने से लोगों को मिलेगा रोजगार : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के नगरिया स्थित आवास के पास दीपावली मेला लगाया गया। इसमें बच्चों के लिए झूले व खाने-पीने के स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन

इससे पूर्व सभी ने भगवान लक्ष्मी व गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र में आंवला-अलीगंज रोड पर लग रहे डेयरी व एथनॉल कारखानों के लगने से लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

अब ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग पशुपालन कम करने लगे हैं। और चाहते हैं कि उनको शुद्ध घी व दूध मिले। ऐसे में हमें पशुपालन को बढ़ावा देना होगा। पशुपालन कृषि का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी से किसान की आय दोगुनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अंबरीश पाठक ने काव्यपाठ किया। यहां पर पिछड़ा आयोग के सदस्य महेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, प्रमोद अनुरागी, निर्दोष चर्तुवेदी ने भी विचार रखे। संचालन रामनिवास मौर्य ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें