फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना लाइसेंस मिठाई बनाने वाला प्रतिष्ठान सील, छापे से भागा मिठाई मालिक, तीन कारीगर दुकान में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावट के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को कार्रवाई की है। रानी साहब की कोठी के पास स्थित मैसर्स दीप-3 स्वीट्स एंड बेकर्स’ पर औचक निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिलने और अधिकारियों के फोन रिसीव न करने पर प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त के निर्देश पर गठित राज्य सचल दल की टीम जब सोमवार दोपहर ‘’मैसर्स दीप-3 स्वीट्स एंड बेकर्स’’ पहुंची, तो प्रतिष्ठान का मुख्य द्वार बंद मिला। दुकान के बोर्ड पर दिए गए मोबाइल नंबर पर टीम के सदस्यों द्वारा कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दुकान संचालक या जिम्मेदार की ओर से फोन रिसीव नहीं किया गया।
आसपास पूछताछ में लोगों ने बताया कि इस प्रतिष्ठान में मिठाइयां बनाने का कार्य किया जाता है। हालांकि, किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या पंजीकरण प्रस्तुत न किए जाने के कारण टीम के लिए अंदर जाकर निरीक्षण करना संभव नहीं हो सका। सक्षम प्राधिकारी राज्य सचल दल की पीएसओ मीरा सिंह एवं अन्य टीम सदस्यों ने एफएसएस एक्ट 2006 के प्रावधानों के तहत सील की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कारीगरों को सुरक्षित बाहर निकाला
खाद्य विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए ‘दीप-3 स्वीट्स एंड बेकर्स’ के मालिक ने सोमवार को तीन कारीगरों को दुकान में बंद कर दिया। उसने ताला जड़कर मौके से भागने की कोशिश की। करीब साढ़े चार घंटे तक कैद रहने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की सूचना पर ताला खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सोमवार दोपहर खाद्य विभाग की टीम पहले 56 भोज स्वीट्स पर पहुंची थी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राहुल सिंह ने इस घटना को दुकानदार की लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें