फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में  शिवम् ने मारी बाजी

Thu, 19 Jan 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Essay competition Shivam won the Marie - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में युवा महोत्सव के तहत बुधवार को भारतीय लोकतंत्र में चुनाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने निबंध के जरिये भारत में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बखूबी उकेरा। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने एक वोट की अहमियत भी बताई और भारतीय इतिहास में चुनाव के दौरान क्या परिस्थितियां रहीं और स्वस्थ्य लोकतंत्र में चुनाव का क्या महत्व है उसके बारेे में विस्तार से वर्णन किया। इसमें बाजी एमएससी फिजिक्स के छात्र शिवम् मिश्रा ने मारी। दूसरे स्थान पर बीलिब की रजनी रानी और तीसरे स्थान पर बीलिब के अरुण कुमार रहे। डॉ. सुनील कुमार शर्मा, डॉ. संध्या सक्सेना, डॉ. ज्योति चहल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निबंध प्रतियोगिता में डॉ. दीप्ति जौहरी संयोजिका रहीं। दूसरी प्रतियोगिता काव्यपाठ की हुई, जिसमें एमए प्रथम के राष्ट्र वीर प्रथम, बीए तृतीय के मोहम्मद नसीम और तीसरे स्थान पर बीए प्रथम के शान-ए-अली रहे। डॉ. अनिल भारती, राजेश गौर, विश्वजीत निर्भय निर्णायक रहे। मुख्य संयोजिका डॉ. पूर्णिमा अनिल ने बताया कि गुुरुवार को संगीत की प्रतियोगिता होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें