फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी में घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। इलाके के एक गांव में घर में घुसकर युवक ने कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा की मां ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

महिला के पति की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। महिला मेहनत मजदूरी कर अपनी दो बेटियों का पालन-पोषण करती है। आरोप है कि बुधवार सुबह 10 बजे पड़ोसी रोहित घर में घुस आया और छोटी के बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। घटना के वक्त महिला काम पर गई थी। बताया कि बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गया। बताया कि छह महीने पहले आरोपी उसकी बड़ी बेटी को अगवा कर ले गया था। बदनामी के डर से उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। उसके कब्जे से बेटी को छुड़ाकर उसकी शादी कर दी। आरोप लगाया कि अब वह उसकी छोटी बेटी के पीछे पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें