फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 शौचालयों का बजट हजम करने वाले प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। विकास कार्यों के लिए सरकार भरपूर बजट ग्राम निधि खाते में भेजती है लेकिन जरूरतमंदों के बजाय यह पैसा प्रधानों की जेब में जा रहा है। पिछले दिनों निर्माण कार्यों में धांधली को लेकर प्रधानों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई के क्रम में अब मीरगंज के धंतिया के प्रधान पर गाज गिरी है। उन पर 23 शौचालयों के बजट समेत विभिन्न निर्माण कार्यों में फर्जी बिल वाउचर लगाकर करीब साढ़े चार लाख रुपये डकारने की जांच में पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर अब डीएम ने प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साल भर पहले मीरगंज की ग्राम पंचायत धंतिया के नेतराम, खेमा देवी, केवलराम, लाखन, हुकुम सिंह, सुकंधा समेत दर्जन भर ग्रामीणों ने डीएम से प्रधान श्रीपाल समेत सचिव के खिलाफ फ र्जीवाड़ा कर विकास की रकम हजम करने का आरोप लगाया था। शिकायत की जांच डीएम ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को सौंपी थी। करीब छह माह तक चली जांच के बाद जांच रिपोर्ट में प्रधान पर 23 शौचालयों का बजट करीब 4,24,399 रुपये हजम करने समेत अन्य निर्माण कार्यों में भी धांधली का आरोप सही मिला। इस पर प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लिहाजा, डीएम नितीश कुमार ने अब प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करने का आदेश दिया है। साथ ही, विभागीय कार्रवाई शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें