फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में घुसकर दो मासूम बहनों से दरिंदगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 24 Feb 2025 12:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने घर में पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकतें की, उसकी बड़ी बहन से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर उसकी मां पहुंची। उन्हें देख आरोपी भाग गया। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने रविवार को घर में घुसकर दो मासूम बहनों के साथ अश्लील हरकतें कीं। बड़ी बहन से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्चियों की मां ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई। जिसके मुताबिक इज्जतनगर के शिकारपुर चौधरी निवासी मुनव्वर उनके पति के साथ कारपेंटर का काम करता है। इस वजह से घर आता जाता रहता है। रविवार को पति काम करने गए थे, वह भी दूसरे लोगों के घरों में काम करती है, इसलिए वह भी घर से बाहर थी। 

बड़ी बहन से किया दुष्कर्म 
घर में उसकी आठ और पांच साल की दो बेटियां ही थीं। उसी वक्त मुनव्वर उनके घर आया और बेटियों से पीने को पानी मांगा। बड़ी बेटी ने उसे पानी दिया। तब मुनव्वर ने उनकी दोनों बेटियों के साथ अश्लील हरकतें कीं। बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाया तो वह घर पहुंची, तब आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई। रविवार रात बड़ा बाईपास पर ब्लू डायमंड होटल के पीछे उसे देखकर पुलिस ने टोका तो आरोपी ने गोली चला दी, जवाबी कार्रवाई आरोपी मुनव्वर के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर जेल भेज दिया गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस व दो खोखे बरामद हुए। पुलिस ने मुनव्वर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले की एक और रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें