फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गुनगुनी धूप का मजा, शाम को सर्द हवा दे रही सजा

Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संडे को सूरज ने छुट्टी नहीं मनाई। अच्छी धूप निकली, लोगाें ने खूब एंज्वाय किया। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 22 से आगे पहुंच गया है। हालांकि शाम को सर्द हवाओं की मौजूदगी अभी भी कंपा रही है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। अगले दो दिन में बौछारें पड़ सकती है।
विज्ञापन

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। दोपहर में धूप के बावजूद भी ठंड हो रही है। पहाड़ों की सर्द हवाएं मैदान में लोगाें को ठिठुरा रही है। लेकिन अभी सर्द मौसम से कोई राहत नहीं मिल पाएगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो दिनाें तक बारिश हो सकती है। भारी वर्षा के साथ बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। 17 जनवरी के बाद कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। हालांकि इस दौरान दिन और रात के तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन सर्द हवाआें से ठंड बढ़ेगी। रविवार को आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दिन का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें