बरेली। नगर निगम की टीम का कब्जेदारों के विरुद्ध अतिक्रमण अभियान जारी है। सोमवार को टीम ने शहर के कई इलाकों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम की कब्जेदारों से नोकझोंक भी हुई।
अतिक्रमण हटाओ दस्ता प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि टीम ने सबसे पहले कोतवाली से कुतुबखाना तक अभियान चलाया। यहां दुकानों के बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया। अभियान के दौरान 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। संवाद