फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाले पर अतिक्रमण, शिकायत पर आई टीम नहीं कर सकी पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। फरीदपुर नगर पालिका के अध्यक्ष शराफत जरीवाला के मकान के बराबर से निकल रहे सरकारी नाले पर शुक्रवार को अतिक्रमण की शिकायत किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर दी। इस पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व टीम नगर पालिका की टीम के साथ पैमाइश करने आई, लेकिन वहां पर पैमाइश नहीं हो सकी।
विज्ञापन

राजस्व टीम ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी। इसमें उसने कहा कि नगर पालिका के अध्यक्ष शराफत जरीवाला के मकान के बराबर से निकल रहे सरकारी नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया है। शिकायत पर नायब तहसीलदार अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर आए। इसी दौरान नगर पालिका की भी टीम आ गई। टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पैमाइश करने के लिए पैमाईश पॉइंट न मिलने के कारण टीम पैमाइश नहीं कर सकी। इसके बाद वह वापस लौट गई। नायब तहसीलदार अजय सिंह ने बताया कि नाले का स्थान नक्शे के आधार पर अभी चिह्नित नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें