फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर गेट लगाया, ईओ ने जेसीबी से हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदपुर में कुछ लोगों ने सार्वजनिक रास्ता पर गेट लगाकर बंद कर दिया। इस मामले में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने दो दिन के अंदर गेट हटाने के आदेश दिए। गेट लगाने वाले मोहल्ले के कुछ लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर उल्टा अधिशासी अधिकारी के खिलाफ एक शिकायती पत्र दिया। डीएम अविनाश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ताओं के सामने ही अधिशासी अधिकारी को तलब किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने रास्ते को नगर पालिका की संपत्ति बताया और कब्जा करने वालों को पूर्व में नोटिस दिए जाने की बात कही। डीएम ने पूरा मामला समझने के बाद रास्ते पर कब्जा करने वालों को गेट हटाने की सख्त हिदायत दी, लेकिन डीएम के आदेश को कब्जा करने वालों ने हवा में उड़ा दिया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी नगर पालिका की टीम को लेकर मौके पर पहुंची और जेसीबी से गेट तोड़वाकर नगर पालिका पहुंचा दिया। कब्जा करने वालों को हिदायत दी। इस कार्रवाई को करने के बाद अधिशासी अधिकारी ने डीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें