फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबस विधवा की गुहार : बेटी की शादी है, कब्जा ली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। तहसील क्षेत्र के गांव नरखेड़ा से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने गांव के ही कुछ सहखातेदारों पर उसकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पति की मृत्यु के बाद बेसहारा हुई महिला अब अपनी बेटी के हाथ पीले करने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। शिकायत पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने मामले में तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता मोहनदेई पत्नी स्व. अजय सिंह ने एसडीएम को सोमवार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ समय पूर्व ही उसके पति अजय सिंह का निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अब उसकी बेटी का रिश्ता तय हो चुका है। बेटी की शादी का खर्च उठाने के लिए उसके पास अपनी हिस्से की जमीन बेचने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।
पीड़िता का आरोप है कि उसके हिस्से की भूमि पर सहखातेदार दो लोों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जब वह अपनी जमीन खाली कराने या बेचने की बात करती है, तो आरोपी उसे डराते-धमकाते हैं। कब्जे के कारण पीड़िता को अपनी ही जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है, जिससे बेटी की शादी खटाई में पड़ती नजर आ रही है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें