फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 24 घंटे रहेगी कर्मचारियों की ड्यूटी, कंट्रोल रूम भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार पर घर जाने वालों को परेशानी से बचाने के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा परिवहन निगम
विज्ञापन

बरेली। त्योहार पर घर जाने वालों को परेशानी से बचाने के लिए परिवहन निगम व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के साथ ही कंट्रोल रूम की सुविधा भी शुरू की गई है। 24 घंटे कैश जमा करने की सुविधा भी परिचालकों को मिलेगी।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि परिक्षेत्र की ओर से त्योहार पर 650 बसें संचालित की जा रही हैं। मुख्यालय से आए निर्देशों के क्रम में 50 से अधिक अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई है। मुख्यालय से सभी डिपो को 18 से 30 अक्तूबर तक 24 घंटे कैश जमा कराने, डीजल देने, बसों की मरम्मत की सुविधा देने के साथ ईटीएम व टिकट की उचित व्यवस्था डिपो में करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर पर पूर्व में स्थापित कमांड कंट्रोल सेंटर को कंट्रोल रूम में परिवर्तित किया गया है। इसमें 24 घंटे यात्रियों की समस्याओं का हल होगा। स्थानीय स्तर पर भी कंट्रोल रूम से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी रहेंगे। समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 18001802877 और व्हाट्सएप नंबर 9415049606 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुराने रोडवेज और सेटेलाइट बस अड्डे पर शिफ्टवार 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें