फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंदी से पहले जुटे कर्मचारी संघ, मांगों को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टियों की ओर से बृहस्पतिवार को बंद का किया गया है ऐलान
विज्ञापन


बरेली। बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन की ओर से बुधवार को पटेल चौक स्थित बैंक पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि 12 फरवरी को देशभर के मजदूर, कर्मचारी और किसान अखिल भारतीय आम हड़ताल कर रहे हैं। यह हड़ताल पिछले एक दशक से मजदूर वर्ग पर थोपे जा रहे नियमों के विरोध में है।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम बरेली के अध्यक्ष पीके माहेश्वरी ने कहा कि देश की 11 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों में से 10 का एक साथ आना अपने-आप में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक तथ्य है। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के प्रयास का कड़ा विरोध किया। बीमा कर्मी संघ की गीता शांत ने कहा कि हड़ताल को बदनाम करने के लिए सरकार इसे राजनीतिक कहकर खारिज करना चाहती है।
विज्ञापन

बताया कि बृहस्पतिवार को रामपुर गार्डन स्थित यूनियन बैंक पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुकेश सक्सेना, जितेंद्र मिश्रा, ओपी वडेरा, सुनीत भटनागर, प्रवीण राठौर, अरविंद देव सेवक, केपी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें