परिक्षेत्र के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बृहस्पतिवार को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, साइबर अपराधों की रोकथाम और मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। सीसीटीएनएस विवेचनाओं को 60 से 90 दिन में निपटाने के निर्देश भी दिए गए। तकनीक का उपयोग बढ़ाते हुए ई-साक्ष्य एप से वीडियोग्राफी बयान, फोटो और फॉरेंसिक रिपोर्ट जोड़ने के लिए कहा। ई-समन जारी करने और यक्ष एप पर शत-प्रतिशत डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जीएसटी कर चोरी और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी अभियान चलाने को कहा गया। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान के तहत यातायात नियमों के अनुपालन और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।