अधिकारी का स्वागत करते सदस्य। संवाद
मीरगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और ब्राह्मण परिवार सभा के संयुक्त तत्वावधान में ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक ठिरिया बुजुर्ग में हुई। विद्यालय में आयोजित बैठक में राजीव सारस्वत को ब्राह्मण सभा मीरगंज का ब्लाॅक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक उपाध्याय ने सभी ब्राह्मणों से संगठित रहने की अपील की।
प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने सभी ब्राह्मणों को एकता की कहानी सुनाकर सबको एक सूत्र में बांधने पर जोर दिया और कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने को प्रेरित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने सभी संगठन से जुड़ने की अपील की। पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री पुनीत त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री अनिल शुक्ला, जिला महामंत्री देवेंद्र शर्मा, अजय उपाध्याय, रमेश तिवारी, रमेश सारस्वत, करन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद