फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांचाल क्षेत्र को महाभारतकालीन सर्किट बनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
आंवला। पांचाल महोत्सव के समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण-संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
आंवला। पांचाल महोत्सव का उद्देश्य प्राचीन धरोहरों द्रोपदी स्वयंवर स्थल, राजा द्रुपद का किला, भीम गदा, आगर सागर ताल आदि को मिलाकर महाभारतकालीन सर्किट बनाकर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर देश व प्रदेश के पटल पर लाना है। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। यह विचार महोत्सव के समापन पर समिति अध्यक्ष निहाल सिंह लोधी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए रखे।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रात:काल में श्वेतांबर जैन मंदिर परिसर में समरसता यज्ञ, खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। महोत्सव में सहयोग करने वाली समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों के बच्चे, कबड्डी व वॉलीबॉल आदि की प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष ने महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने वाली सहयोगी टीम को भी सम्मानित किया। संवाद


कवियों ने रचनाओं से मोह लिया दर्शकों का मन
सोमवार रात इसी स्थल पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता मैनपुरी से पधारे कवि सतीश समर्थ व संचालन प्रख्यात कवि रोहित राकेश ने किया। सरस्वती वंदना उन्नति शर्मा ने की।कवि सतीश शर्मा समर्थ ने अध्यक्षता करते हुए नेह का कर समर्पण वतन के लिए, शाहजहांपुर से पधारे कवि इंदु अजनबी ने पंख लग जाए तेरी आशा को, बदायूं से पधारे ओज कवि कमलकांत तिवारी ने दो भारत की संसद से और सियासतदारों से जंग नहीं जीती जाती है और कवियत्री उन्नति शर्मा ने ना किसी को भी पाने का तर्षण है की रचनाओं से दर्शकों का मन मोह लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें