फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः निजी अस्पतालों में सामान्य फीस में ही देखे जाएंगे इमरजेंसी मरीज

विज्ञापन
IMA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष की आईएमए से संबद्ध सभी अस्पताल संचालकों से अपील

बरेली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल ने अगले पांच दिनों तक ओपीडी को बंद रखने के साथ ही इमरजेंसी में बिना अतिरिक्त फीस लिए ओपीडी के मरीजों को देखे जाने की अपील की है।
विज्ञापन

आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल के मुताबिक, आईएमए के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ विचार विमर्श के बाद आईएमए बरेली ने सर्वसम्मति से निर्णय लिए हैं। इसमें आईएमए यूपी स्टेट की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में अगले पांच दिन तक बरेली आईएमए के सभी सदस्य चिकित्सक, रोजमर्रा के ओपीडी केसेस नहीं देखेंगे। आईएमए के सभी चिकित्सक सदस्य अपने अस्पताल, चिकित्सालय और क्लीनिक में मौजूद रहेंगे। केवल इमरजेंसी ओपीडी केसेस ही देखे जाएंगे। इतना जरूर है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों से किसी भी तरह की अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। इन पांच दिन मरीज को इमरजेंसी के दौरान दिखाने पर भी केवल सामान्य फीस ही देनी होगी। कहा, केवल वही ऑपरेशन करेंगे जो अत्यंत आवश्यक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें