फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः कोरोना-कोरोना कहकर यात्री ने मालगाड़ी के आगे लेटकर की आत्महत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर यात्री ने कोरोना-कोरोना कहकर मालगाड़ी के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी के मुताबिक, मृतक बिहार कुशीनगर का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े बजे जंक्शन के प्लेटफार्म दो पर एक यात्री खड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्री ने कहा कि उसे कोरोना है, उसके बचा लो, उसके तेज बुखार भी था। उस समय किसी ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह पटरी पर लेट गया। उसी समय मुरादाबाद की ओर से मालगाड़ी गुजरी। तेज गति से गुजरती हुई मालगाड़ी से कटकर उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव के तलाशी ली तो उसके पास से स्विच आफ मोबाइल निकला। पुलिस ने सिम को दूसरे फोन में डालकर रिंग किया तो कुशीनगर से कृष्णा नाम के उसके दोस्त ने उठाया। उसके दोस्त का कहना है कि वह दिल्ली में काम करता है। कोरोना वायरस फैलने के बाद वापस लौट रहा था। जीआरपी के मुताबिक, उसके जेब में रुपये नहीं थे। एक लेटर था जिसमें लिखा था कि अब यह रुपये उसके किसी काम के नहीं है। वह रुपये उसने किसी को दे दिए। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि पोस्टमार्टम के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। ट्रेनें 31 तक बंद है, ऐसे में कोई घर से आ भी नहीं सकेगा। फिर भी नियमोें के मुताबिक, तीन दिन तक परिजनों का इंतजार किया जाएगा, उसके बाद शव का अंतिम संस्कार होगा। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें