बहेड़ी थाना क्षेत्र के लखीमपुर गांव के गन्ने के खेतों में गुरुवार तड़के हाथियों के घुस जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। गौटिया गांव का एक किसान सुबह सुबह अपने खेत में खाद डालने के लिए ही पहुंचा था, जब अचानक उसकी नजर हाथियों के एक जोड़े पर पड़ी।
किसान ने हाथियों को अपने खेत की फसल उजाड़ते देखा तो मिटटी के ढेले फेंककर भगाने की कोशिश की। किसान की इस हरकत पर हाथी जोड़ा और नाराज हो गया। गुस्साए हाथी ने अपनी किसान को अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया।
किसान ने किसी तरह गिरते-पड़ते अपनी जान बचाई। घायल किसान को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली भेज दिया गया। बरेली में डाक्टरों ने घायल किसान लाखन को मृत घोषित कर दिया।
उधर गर्ग फार्म के मालिक अतुल गर्ग ने एसडीएम ममता मालवीय को फोन कर पूरी घटना की सूचना दी। एसडीएम ने कई बार वन विभाग के अफसरों को फोन कर संपर्क करने की कोशिश की। बाद में चीफ कंजरवेटर को फोन कर पूरा मामला बताया गया तब जाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
अब दोनों हाथियों को ट्राईकुलाइज करने के लिए टीम प्लान बना रही है। खबर है कि हाथी करीब दो किलोमीटर के एरिया में लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है की इससे पहले बुधवार की सुबह लालकुआं और शाम को सितारगंज में भी इस हाथी के जोड़े को देखा गया था।
यह भी देखें: