फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान में आगे आईं महिलाएं, बोलीं- जल ही जीवन है

Thu, 27 Jun 2019 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो अरुण कुमार, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कुंवरगांव स्थित विद्या देवी ज्योति इंटर कॉलेज में ‘जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि जल जीवन के लिए अमूल्य है।

बुधवार को अभियान के तहत हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल गुप्ता ने कहा कि यह हम सब लोग जानते हैं कि जल ही जीवन है लेकिन आज के हालात को देखें तो बहुत कम लोग ऐसे हैं, जो जल संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। खासकर महिलाएं अगर जल संरक्षण के प्रति नहीं जागी तो एक दिन वो आएगा, जिस दिन लोगों को जल की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ेगा। जल को अब बर्बाद नहीं करना है। महिलाओं को जल बचाना होगा।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने कहा कि लगातार गिरता जा रहा जल स्तर बड़ी समस्या है। जल स्तर गिरने से ऐसे नहीं रोका जा सकता। इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्हें जल संरक्षण के उचित उपाय भी करने होंगे। साथ ही लोगों को समझाना होगा और उन्हें जल बचाने को प्रेरित करना होगा। इस दौरान यशवीर सिंह, नवतोष शर्मा, राम शर्मा, संजय गुप्ता, शिव कुमार, सचिन वाल्मीकि, सर्वेश, नेहा, प्रवेश शर्मा, सुमन, मायावती, हरदेवी, विनीता देवी आदि मौजूद रहीं।

बेवजह पानी न बहाएं, जल बचाएं

अगर महिलाओं ने पीने वाले पानी को फालतू बहाना बंद कर दिया, तो कम से कम कुछ तो बचत होगी। अगर हम जल नहीं बचाएंगे तो फिर जल बचाने के लिए कौन आगे आएगा।

लोगों को जागरूक करना होगा

हमने गांव देहात में देखा है कि लोग बेवजह नालियों में पानी बहाते रहते हैं। जैसे उन्हें कोई फिक्र ही नहीं है। इस तरह हम लोग पानी बर्बाद करते रहेंगे तो जल संकट खत्म नहीं होगा। इसके लिए हम सबको जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन

फालतू जल बहाने वालों पर हो कार्रवाई

गांव में अक्सर लोगों में नाली के पानी को लेकर विवाद होता है। इसके बावजूद लोग नाली में फालतू पानी बहाना बंद नहीं करते। ऐसे ही सड़क पर पानी छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

जल सरंक्षण को उचित तरीका अपनाए सरकार

जल बचाने के लिए सरकार को उचित तरीका अपनाना होगा। बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों में वॉटर हार्वेस्टिंग जरूरी किया जाए। तालाबों को खुदवाया जाए। जहां से जल बहता है, वहां तालाब बनवाएं जाएं या फिर बड़े-बड़े गड्ढे बनवाए जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें