बरेली। जिमखाना प्रीमियर लीग सीजन-6 के तीसरे दिन अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 ने सैम बैटरी सुपर जाइंट्स को छह विकेट से हराया। यह मुकाबला श्रेयांश प्ले स्टेशन रिछोला ताराचंद में खेला गया।
अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 के कप्तान अभिषेक शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सैम बैटरी सुपर जाइंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। उनके दोनों सलामी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। चिराग सक्सेना ने 61 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। कप्तान सुमित खंडेलवाल ने 33 रन का योगदान दिया। सैम बैटरी सुपर जाइंट्स की टीम निर्धारित ओवरों में 137 रन ही बना सकी। अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 की ओर से नवदीप कुमार ने चार विकेट लिए। सूर्यांश ठाकुर को दो और धीरज को एक विकेट मिला।
138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम के बल्लेबाज धीरज गौड़ ने मात्र 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली। इसकी बदौलत अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 ने 140 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 ने छह विकेट से मैच जीता।