फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीआईसी प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा आज

Sat, 13 Jun 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा का आयोजन 25 केंद्रों पर रविवार को एक पाली में होगा। 11,041 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। एडीएम सिटी अविनाश सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए 25 सेक्टर और इतने ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि सचल दलों के जरिए भी निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें