फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली का तार टूटा, दो बैलों की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। खेत से सिंचाई करके बैलगाड़ी पर इंजन लेकर आ रहे किसान के ऊपर बिजली का तार टूट गया, जिसकी चपेट में आकर दोनों बैलों की मौत हो गई, जबकि किसान ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

रामदास बृहस्पतिवार शाम अपने खेत की सिंचाई करके बैलगाड़ी से इंजन की ट्राॅली खींचकर अपने घर आ रहे थे। तभी खंभे से बिजली का तार किसान के ऊपर गिर गया। किसान ने कूदकर अपनी जान बचाई। बैलों की मौत के बाद जुटे ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर हल्दी कला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
ग्राम प्रधान के पति चोखेलाल ने बताया कि बिजली निगम की घोर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इससे अन्य ग्रामीण की भी जान जा सकती हैं। हालांकि पुलिस बैलों की पोस्टमॉर्टम कराने की बात कह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें