फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश के 10 घंटे बाद सुचारू हुई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। मंगलवार रात 12 बजे हुई बारिश के बाद ठप हुई बिशारतगंज के अंटुआ विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति 10 घंटे बाद सुचारू हो सकी। पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण कस्बा सहित इलाके के गांवों में लोगों को भीषण गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बाद अंटुआ उपकेंद्र के लिए आंवला के 132 केवी विद्युत केंद्र से आने वाली लाइन में रात 12 बजे आपूर्ति ठप हो गई। सुबह विद्युत कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे। बुधवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तेज हवा चले या मामूली बूंदाबांदी या फिर बारिश हो तो कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप रहना आम बात हो गई है। गुजरे दो सप्ताह में चार बार विद्युत आपूर्ति ठप हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें