फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना बताए गुल कर दी दस हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंताओं ने शुक्रवार को बिना सूचना दिए दस हजार घरों की बिजली गुल कर दी। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

कुतुबखाना उपकेंद्र के जिला अस्पताल फीडर पर दिन में तीन से शाम सात बजे तक बिजली नहीं रही। चार घंटे तक उपभोक्ता परेशान रहे। जिला अस्पताल में जेनरेटर से काम चलाया गया। सिविल लाइंस-टू उपकेंद्र के बेसू टू फीडर पर दिन में 11 से एक बजे तक बिजली नहीं रही। कमल टॉकीज फीडर पर दोपहर 12 से ढाई बजे तक आपूर्ति नहीं दी गई।
मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के किला फीडर पर दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे, रामपुर बाग, रोडवेज, अग्रसेन पार्क फीडर पर पौने दो से पौने चार बजे तक बिजली गुल रही। श्यामगंज में छह घंटे तक बिजली के लिए लोग तरस गए। सुबह दस बजे से चार बजे तक बिजली नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मरम्मत के लिए कुछ शटडाउन लिए गए हैं। पहले से तय होता तो उपभोक्ताओं को जरूर अवगत कराते। सभी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं एक दिन पहले जरूर अवगत कराएं। - विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता, शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें