फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर के करीबी पांच लोगों पर कार्रवाई, बिजली निगम ने जारी की 1.28 करोड़ रुपये की आरसी

Sun, 05 Oct 2025 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के करीबी पांच लोगों पर विद्युत निगम ने कार्रवाई की है। पांचों लोगों के खिलाफ आरसी जारी की गई है, जिसमें एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
पार्षद के यहां पकड़ी गई थी बिजली चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इत्तेहाद मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख व दंगा भड़काने की साजिश रचने वाले आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बानखाना में छापेमारी के दौरान विद्युत निगम ने हाल ही सपा पार्षद उमान रजा और उसके परिवार के पांच ई-चार्जिंग सेंटरों पर कार्रवाई की थी। इसमें आठ पर रिपोर्ट दर्ज कर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया था। 

विज्ञापन


इसी क्रम में विद्युत निगम ने सुर्खा बानखाना निवासी वसीम खान पर 15.39 लाख, मोनीश खान पर 22.29 लाख, बरकान रजा खान पर 37.32 लाख, अमन रजा खान पर 26.92 लाख और चक महमूद निवासी गुलाम नबी पर 26.57 लाख रुपये की आरसी जारी की है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्रथम चरण में 10 लाख से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है, वह शीघ्र जमा कर दें। 

UP: सपा पार्षद पर 1.12 करोड़ का जुर्माना, बिजली चोरी में आठ मुकदमे दर्ज; चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद के घर के पास पकड़ी गई थी चोरी
बवाल के बाद 30 सितंबर को बानखाना के रजा चौक में हुई बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान ई-चार्जिंग स्टेशन पकड़े गए थे। इसमें आठ मुकदमे दर्ज हुए थे, जिसमें सपा पार्षद उमान रजा और उसके पिता नदीम का भी नाम शामिल है। कार्रवाई के दौरान चार्जिंग स्टेशन के साथ-साथ पार्षद के परिवार के घरों में भी बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इस पर विद्युत निगम ने 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें