बरेली में जिस महिला की मृत्यु 15 साल पहले हो चुकी है, उसके नाम से बिजली निगम ने 1.44 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी है। सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत मांगी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। मुख्य अभियंता से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
शहर के बड़ा बाजार निवासी सुदर्शन कुंवर पत्नी देवेंद्र बहादुर की मौत मार्च 2009 में हो चुकी है। उनके नाम पर बिजली कनेक्शन था। इस पर विद्युत निगम का 1.44 लाख रुपये से ज्यादा बकाया हो गया। इसके बाद विद्युत निगम ने सुदर्शन कुंवर के नाम से आरसी जारी कर दी।