फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली का बिल दे रहा झटका, दफ्तर में लग रही कतार

Wed, 12 Aug 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली का बिल उपभोक्ताओं को झटका दे रहा है। कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया गया है। रामपुर बाग स्थित कार्यालय पर इन दिनों ऐसी शिकायत लेकर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। बुधवार को किसी ने बढ़कर आए बिल की शिकायत की, तो कोई कनेक्शन की क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर परेशान दिखा। उपभोक्ताओं ने इस दौरान नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके दो किलोवाट के कनेक्शन को बढ़ाकर तीन किलोवाट कर दिया गया। उन्होंने इसे ठीक करने के लिए आवेदन किया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है। गणेशनगर की पंचो देवी के मुताबिक, पिछले महीने उनका बिल 167 रुपये आया था, लेकिन इस बार यह दो हजार रुपये के पार पहुंच गया है। उन्होंने इसको लेकर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई है।

गांधीनगर निवासी अनुराग शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई से 11 अगस्त तक 478 यूनिट की खपत दिखाकर उनका बिल 3,151 रुपये आया है। वहीं, पिछले महीने यह मात्र 838 रुपये आया था। यह हाल तब है, जबकि घर में ज्यादा बिजली की खपत भी नहीं होती। हरूनगला, किला, जगतपुर और शाहदाना इलाकों से सप्लाई जाने और बिल ज्यादा आने की शिकायतें सबसे अधिक आ रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन
बिजली की खपत के आधार पर मुख्यालय से लोड बढ़ाया जाता है। इसमें कार्यालय की कोई भूमिका नहीं होती। बिल बढ़ने की शिकायतों की जांच करके निस्तारण किया जा रहा है। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें