फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में न इन्वर्टर न वॉशिंग मशीन, दो माह का बिजली बिल 6.44 लाख रुपये, उपभोक्ता के उड़े होश

Sat, 24 Aug 2024 05:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के रानी साहब फाटक निवासी रजनीश शुक्ला ने बताया कि हर महीने उनके मकान का बिजली बिल चार से पांच सौ रुपये आता था। इस बार दो महीने का बिल 6.44 लाख रुपये आया है। इतनी तो उनकी सालाना कमाई नहीं है। 
विज्ञापन
electricity bill - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बिजली निगम का अजब कारनामा सामने आया है। किला थाना क्षेत्र के रानी साहब फाटक निवासी एक व्यक्ति के मकान का 6.44 लाख रुपये बिजली बिल आया है। बिल देखकर उसके होश उड़ गए। विद्युत निगम के एक्सईएन का कहना है कि कुछ बिलों में गड़बड़ी हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के रानी साहब फाटक निवासी रजनीश शुक्ला सेल्समैन हैं। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ मकान में रहते हैं। मकान भी ज्यादा बड़ा नहीं है। रजनीश के मुताबिक उनके घर में न इन्वर्टर है और न ही वाशिंग मशीन। कई-कई घंटे बिजली भी गुल रहती है। पहले महीने में चार से पांच सौ रुपये तक बिजली बिल आता था। 

ये भी पढ़ेंUP News: 'एक रात के पांच हजार...', प्रेम विवाह के बाद पति ने पत्नी को बेचा, विरोध पर पिलाया जहर
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बीते दिनों उनके मकान का बिजली बिल 20 हजार रुपये आया। इसे सही करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन सही होने की बजाय इस बार 6,44,799 रुपये बिल भेज दिया। उनका कहना है कि इतनी तो उनकी सालाना कमाई नहीं है, जितना इस बार बिल आया है। वह खुद हैरान हैं। उन्होंने शिकायत की है। 

एक्सईएन द्वितीय खंड सतेंद्र चौहान का कहना है कि सीलिंग के बिलों में गड़बड़ी हुई है। जो शिकायतें आ रही हैं, उनका निस्तारण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें