फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न बंद होने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अभियंता संघ और जेई संगठन का आंदोलन जारी है। बुधवार को अभियंता संघ ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि अगर उत्पीड़न नहीं रुका आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में हुई सभा में क्षेत्रीय सचिव रंजीत चौधरी ने कहा कि प्रबंधन की दिलचस्पी सिर्फ चहेतों को ठेके देने में है। इसी नजरिये से कंपनी, सीए, सलाहकार, बिलिंग व्यवस्था और राजस्व वसूली के लिए एजेंसी तय हो रही हैं। निजीकरण जैसा माहौल बनाया जा रहा है। प्रबंधन की शह पर एजेंसियाें ने लूटमार जैसा माहौल बना दिया है। अभियंताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। एसई एनके मिश्रा, तारिक जलील, मुकेश कुमार, विकास सिंघल, अनुज गुप्ता, आशीष राहुल, सत्यार्थ गंगवार, हरीओम, गौरव शुक्ला आदि ने विचार रखे।
जेई संगठन ने तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। धरना स्थल पर वक्ताओें ने कहा कि विभाग में मनमानी का माहौल है। अवर अभियंता संवर्ग में भर्ती न होने से जेई पर कार्यभार बढ़ता जा रहा है। वेतनमान, पदोन्नति जैसे मुद्दों पर सुनवाई नहीं हो रही है। नई स्थानांतरण नीति उत्पीड़न का जरिया बन गई है। एलान किया गया कि गुरुवार को काम के बाद शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन होगा। इस दौरान जेई अपने मोबाइल फोन बंद रखेंगे। सभा में धर्मेंद्र यादव, विजय कनौजिया, एमए खान, अजय शुक्ला, आरके झा, राजू सागर, आरके शर्मा, पवन चंद्रा, महेंद्र सिंह, मनीश गुप्ता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें