फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे कॉलेज न आने पर नोटिस दिया, फिर बोले गलती हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में विभागाध्यक्ष और विभिन्न प्रभारियों की मीटिंग में पांच घंटे कॉलेज में मौजूद न रहने के चलते नोटिस देने के मामले में शिक्षक संघ ने प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा को निशाने पर ले लिया। इस पर वह बैकफुट पर आ गए और बोले कि अगर शिक्षक आहत हुए हैं तो मैं इसे अपनी गलती मानता हूं।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सेमिनार हॉल में पठन-पाठन के मुद्दे पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने सभी विभागाध्यक्ष और प्रभारियों की मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में पांच विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. एसपी मौर्य, डॉ. संध्या मिश्रा, डॉ. पीके अग्रवाल और डॉ. मंजू सिंह को नोटिस देने का मुद्दा भी उठा। इन विभागाध्यक्षों को कॉलेज में पांच घंटे भी मौजूद न रहने को लेकर नोटिस दिया गया था। शिक्षक संघ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और शिक्षकों का अपमान बताया। बताया जाता है कि इसके बाद प्राचार्य बैकफुट पर आ गए। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक इससे आहत हुए हैं तो वह इसे अपनी गलती मानते हैं। वहीं, आरटीआई के तहत वरिष्ठता और शिक्षकों की योग्यता संबंधी सूचनाएं बाहर जाने के मुद्दे पर शिक्षकों ने स्थापना प्रभारी डॉ. रीना अग्रवाल को भी निशाने पर लिया। इससे आहत होकर वह मीटिंग छोड़कर ही चली गईं। बाद में चर्चा रही कि उन्होंने अवस्थापना प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। न तो उनका फोन लगा और न ही प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा का। मगर बुधवार की यह मीटिंग पूरे दिन कॉलेज में शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें