फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार की टक्कर के बाद हाइवा से गिरकर घायल हुए इलेक्ट्रिशियन की मौत

Thu, 16 Jul 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सितारगंज हाईवे पर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के दौरान एक कर्मचारी कार की टक्कर के बाद हाइवा से गिरकर घायल हो गया। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


काशीपुर-सितारगंज हाईवे प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भोजीपुरा थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि 13 जुलाई की शाम हाइवा वाहन की बकेट पर चढ़कर उत्तराखंड निवासी कंपनी के इलेक्ट्रिशियन शिवंज कुमार तमांग (31) स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने हाइवा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवंज कुमार ऊंचाई से सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गए। भोजीपुरा के एक मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक की पत्नी ज्योति ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ज्योति का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो शायद उनके पति की जान न जाती। ज्योति ने बताया कि दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें