फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 30 जुलाई से पहले होगा फेज 3 का टेंडर, 31 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Thu, 16 Jul 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली सीएम ग्रिड योजना के तीसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। महर्षि चौक से श्यामगंज पुल तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत आएगी।विभाग की ओर से इस योजना के टेंडर को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि 30 जुलाई से पहले इसका वित्तीय टेंडर जारी हो सकता है। सड़क निर्माण कार्य के लिए नगर निगम ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने मार्ग पर होने वाले अतिक्रमण को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों के अतिक्रमण से इस व्यस्त मार्ग पर अक्सर जाम लगता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। नए निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाना निगम के लिए एक चुनौती है।





योजना के दूसरे चरण के दौरान भी अतिक्रमण हटाने में अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा था। अब इस डेढ़ किलोमीटर के दायरे में भी बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हैं। नगर निगम और संबंधित विभाग इस काम को समय सीमा के भीतर पूरा करने में जुटे हैं। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि तीसरे चरण का वित्तीय टेंडर जल्द खुलेगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें