फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लटक रहे बिजली के तार, बेपरवाह जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली निगम ने 700 करोड़ से अधिक के काम करा दिए हैं, इसके साथ ही 100 करोड़ की लागत से हर माह मरम्मत के कार्याें के नाम पर खर्च होते हैं। इसके बावजूद हालत यह है कि खंभे लटके हुए हैं, बल्लियों और शहर की घनी आबादी में बिजली के तार झूल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए है।
विज्ञापन

यह हालत तब है जब शहरभर में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए लगातार काम करने का दावा किया जा रहा है। खास बात यह है कि खंभों तक को कई लोगों ने अपने घरों में ले लिया है, लेकिन बिजली निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

राजनगर में बल्लियों पर केबलें खींची हुईं हैं। तारों का जाल फैला हुआ है। इसके अलावा यह बल्लियां भी तारों के भार से जमीन से टिकी हुई हैं, तेज हवाओं के दौरान बल्लियां गिरती है तो क्षेत्रवासी उन्हें सीधा करते हैं।
विज्ञापन


नया खंभा लगा और पुराना तारों पर लटका हुआ झूल रहा
मालियों की पुलिया से सैलानी रोड पर निजी शादी हॉल के पास नया खंभा लगा हुआ है। इसके बराबर में ही पुराना खंभा है जो झुका हुआ है और तारों के सहारे रुका है। खास बात यह है कि पुराने खंभे पर बिजली निगम का कोई तार नहीं है और न ही उससे किसी का कनेक्शन है। तेज आंधी आने पर तारों के टूटने के साथ ही बड़ा हादसा भी हो सकता है।

- सूफी टोला में लाइन लॉस करा रहा है बिजली निगम
सबसे अधिक लाइन लॉस एरिया की बात करें तो उसमें सूफी टोला भी शामिल हैं, यहां बिजली चोरी की सबसे अधिक शिकायतें भी आती है। वहीं अब दूसरे एंगल से देखे तो सूफी टोला में बिजली निगम खुद ही लाइन लॉस कराने का जिम्मेदार है। वहां पर तार छज्जों पर लटक रहे हैं, खुले तारों में ही बिजली की चोरी के लिए कटिया डली रहती हैं। इतना ही नहीं लगाए गए खंभों को गायब कर दिया है, मकान की सीमाओं को बढ़ाकर छज्जों के अंदर खंभे कर लिए गए हैं। जहां नगर निगम की स्ट्रीट लाइटें भी लगी हैं और तार खुले हुए हैं। बिजली निगम इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। संवाद

जिन इलाकों में बल्लियों पर तार झूल रहे हैं, उन्हें हटाकर खंभे लगाएं जाएंगे। खंभों को मकानों की दहलीज के अंदर लेने वालों पर भी कार्रवाई होगी। लाइन लॉस कम करने के लिए लगातार मॉर्निंग रेड की जा रही है। छज्जों पर झूल रहे तारों को भी ठीक किया जाएगा। - ब्रह्मपाल, अधीक्षण अभियंता (नगरीय)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें