फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश में चार ई-बसों का इलेक्ट्रिक सिस्टम खराब, सवारियां परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बीच इलेक्ट्रिक सिस्टम खराब होने से सोमवार को चार ई-बसें रास्ते में ही खड़ी हो गईं। इसके चलते यात्रियों का परेशान होना पड़ा। सूचना पर पहुंची टीमों ने मरम्मत के बाद बसों को रवाना किया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत जिले में 24 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। बरेली जंक्शन मिनी बाइपास से शाही, शीशगढ़, आंवला, मनौना धाम के लिए ये बसें चलती हैं। सोमवार को सिटी बस स्टेशन के पास तीन और शाही में एक बस के पहिये थम गए।
ई-बसों की ऑपरेशन मैनेजर मनीषा दीक्षित के मुताबिक, सड़कों पर जलभराव की वजह से इलेक्ट्रिक सिस्टम में तकनीकी दिक्कतें आई थी। शाही में जो बस खराब हुई थी, वह कुछ समय बाद चालू हो गई। अन्य बसों की मरम्मत के लिए टीम को भेजा गया।
विज्ञापन

मामले में चालक व परिचालकों ने कार्यालय में शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसमें कहा गया है कि बारिश में बसों की बॉडी तक पानी पहुंचने के कारण ही इलेक्ट्रिक सिस्टम खराब हुआ है। संवाद
अन्य साधनों का करना पड़ा इस्तेमाल
बसों में आईं खामियों की वजह से सवारियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। बसों में बैठे यात्रियों के साथ ही मार्ग में इंतजार में खड़े यात्री भी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें