शुक्रवार रात से शुरू हुए आंधी-पानी के दौर ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को हिला कर रख दिया। कई इलाकाें में तार टूट गए तो कई खंभे भी धराशायी हो गए। शनिवार को पूरे दिन विभागीय कर्मचारी खामियां दुरुस्त करने में लगे रहे।
कुदेशिया फाटक के पास शनिवार सुबह पांच बजे एक ट्रक ने टक्कर मारकर पांच खंभे गिरा दिए। इसके चलते एमबीए इंटर कालेज व कुदेशिया फाटक के आसपास के इलाकाें में सप्लाई गुल हो गई। सुबह पांच बजे से गई बिजली रात आठ बजे आई। सबसे ज्यादा दिक्कत सरस्वती शिशु मंदिर, बीडीए कॉलोनी, एमबी इंटर कॉलेज व इज्जतनगर को सप्लाई देने वाली लाइनों में रही। वहीं, पूर्वांचल नगर गेट पर लगा एक खंभा आंधी के कारण टेढ़ा हो गया। इससे सुबह करीब सवा नौ बजे आईवीआरआई परिसर में बिजली गुल हो गई। यहां दोपहर बारह बजे के बाद सप्लाई शुरू हुई। उधर, सुभाषनगर, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, हरुनगला, शहदाना, जगतपुर, संजयनगर, दुर्गानगर, मॉडल टाउन व अन्य कई इलाकाें में भी दिनभर सप्लाई बाधित रही।