फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लियों पर टंगे बिजली के तार नीचे गिरे, भगदड़

Wed, 17 Jun 2015 01:35 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाकरगंज इलाके में बांस की बल्लियाें पर गुजर रहे तार मंगलवार को फिर जान पर बन आए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गली से गुजर रहे तीन लोगों पर कमजोर बल्लियां भर भराकर गिर पड़ी। इससे दो लोगाें के सिर पर चोट आई है, जबकि एक के हाथ में बिजली का करंट लग गया। लोगों ने बिजली अफसरों को फोन किया तो कोई मदद नहीं मिली जिससे उनमें नाराजगी है।
विज्ञापन

बाकरगंज इलाके में बिजली के तार बिल्कुल जमीन पर आ गए हैं। यहां बल्लियों पर कनेक्शन दिया गया है जो कि कमजोर हैं। तार बीच- बीच से खुले हुए हैं। इससे कभी भी करंट उतरने की आशंका है। मंगलवार को जब अचानक बांस की बल्ली टूटी तो तारों का गुच्छा भी नीचे आ गया। उसी समय वहां से निकल रहे फरमान और माकूब के सिर पर चोट आई है, जबकि आमिल के हाथ में करंट लग गया। स्थानीय लोगाें ने हंगामा किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। समाज सेवा मंच के नदीम शम्सी भी मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने खंड दो अधिशासी अभियंता को फोन किया तो उन्हाेंने कर्मचारी भेजने की बात कही, लेकिन शाम तक कोई कर्मचारी नहीं आया। नदीम ने बताया कि यहां करीब 300 कनेक्शन हैं, लेकिन विभाग पोल नहीं लगाना चाहता। 600 मीटर से भी आगे तक बल्लियों के सहारे तार गए हुए हैं।  
- इलाके के लोग करेेेंगे अनशन
मंगलवार को बल्लियां गिरने के बाद समाज सेवा मंच के नदीम शम्सी ने खुद से बांस की बल्लियां मंगवाई। उन्होेंने बताया कि जेई ने कहा था कि बल्लियां मंगवाइए हम कर्मचारी भेजकर तार ऊपर करा देंगे। लोगाें का कहना है कि अगर जल्द ही बल्लियों की जगह पोल नहीं लगे तो अगले हफ्ते से अनशन शुरू होगा।
विज्ञापन

- तीन हफ्ते पहले भी गिरे थे तार
बाकरगंज में तीन हफ्ते पहले भी बल्लियों पर जा रहे तार अचानक गिर पड़े थे। जिससे दो लोगाें को करंट भी लगा था। स्थानीय लोगाें ने हंगामा किया तो विभाग ने आनन फानन में चार दिन बाद पोल लगाने को भिजवा दिए थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें