फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की कीमत खुलने से पंचायत सदस्यों में खलबली

Wed, 06 Jan 2016 01:13 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना के नामांकन वापसी से पहले सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव को 13 पंचायत सदस्यों की सूची सौंपी गई थी। इसमें पंचायत सदस्यों के नाम के आगे वोट देने के बदले दी गई रकम भी लिखी थी।  इनमें सात बसपा, दो भाजपा और बाकी निर्दलीय थे।  सूत्रों के मुताबिक बसपा के दो सदस्य रुपये वापस कर  फिर से खुद को बसपा का निष्ठावान कार्यकर्ता बताकर पार्टी प्रत्याशी राजेश सागर को वोट देने की हामी भर रहे हैं। तीन सदस्यों ने  सपा के बड़े नेता से फोन पर कुछ दिनों बाद पैसा वापस करने का वादा किया है क्योंकि इनसे डील की रकम खर्च हो चुकी है। संजय को वोट देने वाले पंचायत सदस्यों को एक जगह रखा गया है। भाजपा के तीन पंचायत सदस्य पहले ही सपा में शामिल हो चुके हैं। दो सदस्यों की कल्पना से डील थी। ये दोनों अब खुलकर सपा को वोट देने का मंसूबा बना चुके हैं क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते तो दोनों को डील वाली रकम सपा नेताओं को वापस करनी पड़ती।
विज्ञापन


बसपा को वोट देने का ऐलान
बहुजन समाज पार्टी की मंडल कार्यालय तुलसी नगर में हुई बैठक में मौजूद पंचायत सदस्यों ने बसपा प्रत्याशी राजेश सागर को वोट देने की घोषणा की। पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह टीटू, आसेराम गंगवार, मधुसूदन सिंह, नीरू सागर, जेबा खान, लालदेई, ऊषा देवी, गीता देवी, नुशरत बी, संतोश कुमारी और सूर्य प्रकाश ने खरीद फरोख्त की बात को नकारा और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का संकल्प लिया। सबने एक साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर कहा कि वह राजेश सागर को वोट देंगे। इनमें से कुछ सदस्यों के नाम विधायक सियाराम सागर की उस सूची में भी शामिल थे, जो कल्पना के लिए पक्के किए गए थे। बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर, रमेश सागर, राजकुमार पाल, सीबी कुरील, सत्यपाल गौतम आदि मौजूद थे।  

नैनीताल में मौज
संजय के कुछ वोटर नैनीताल में मौज कर रहे हैं। इनमें से एक भाजपा की सदस्य भी हैं जिन्होंने इस बात पर आपत्ति की थी कि उनका नाम सागर की सूची में बताए जाने से पार्टी में उनकी छवि धूमिल हुई है। बात-बात में उन्होंने स्वीकार किया कि वह संजय समर्थकों के साथ में हैं और नैनीताल में हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें