फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब खाली मिली तो रिटायर्ड दरोगा को चाकू से गोदा

Wed, 06 Jan 2016 01:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सिंह यादव सोमवार की शाम पड़ोसी गांव कैनी इंचौर झूना नगर से जानवरों के लिए धान की पॉलिस और आटा खरीदकर ला रहे थे। रास्ते में ऋषिपाल के मैंथा प्लांट के पास चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तलाशी लेने लगे। जेब में कुछ नहीं मिलने से एक बदमाश ने उनके सारे कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला करके जख्मी कर दिया। इसी बीच रजपुरा कलां से लौट रहे कैनी इंचौर झूना नगर गांव के रिंकू  पर भी बदमाश टूट पड़े। उसका मोबाइल और दो हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद दोनों के हाथ पैर बांध दिए। देर तक घर न लौटने पर भारत सिंह यादव का बेटा सुभाष यादव ग्रामीणों को लेकर गया तो उन्हें देखकर बदमाश भाग गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बंधनमुक्त कराया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें