फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचित 15 ब्लॉक प्रमुख आज लेंगे शपथ, तैयारी पूरी

विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो-दो ब्लॉक में छह एसडीएम, तीन अन्य अफसरों को डीएम ने सौंपी है जिम्मेदारी

बरेली। पुख्ता सुरक्षा घेरे के बीच मंगलवार को 15 ब्लॉकों में निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह होगा। समारोह को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रत्येक ब्लॉक की पुलिस फोर्स इस दौरान मुस्तैद रहेगी। साथ ही, कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी अराजक तत्वों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

शासनादेश के तहत ब्लॉकों में दो चरण में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे और दोपहर दो बजे समारोह के लिए समय निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी नितीश कुमार के आदेश पर सभी तहसीलों के एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र की दोनों ब्लॉकों में पहुंचकर शपथ ग्रहण कराएंगे। जिले में छह एसडीएम तैनात हैं। ऐसे में प्रत्येक एसडीएम दो-दो ब्लॉकों में दोनों चरणों में शपथ ग्रहण कराएंगे। वहीं, शेष तीन ब्लॉकों के लिए जिलाधिकारी नितीश कुमार ने तीन अन्य अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। जो निर्धारित समय के तहत ब्लॉकों में शपथ ग्रहण कराने पहुंचेंगे। बता दें कि 15 ब्लॉकों में हुए चुनाव में भाजपा के 11 और सपा के खेमे में तीन सीटें आईं। रामनगर में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

कहां कौन लेगा शपथ

मीरगंज में गोपाल कृष्ण, शेरगढ़ में भूपेंद्र कुर्मी, फतेहगंज पश्चिमी में किरन यादव, बहेड़ी में अमरेंद्र सिंह, नवाबगंज में प्रज्ञा गंगवार, भदपुरा में रश्मि गंगवार, दमखोदा में स्नेहलता गंगवार, भोजीपुरा में योगेश पटेल, रामनगर में विजेता, भुता में जगमोहन यादव, मझगवां में यशवंत सिंह, फरीदपुर में सोनम, बिथरी चैनपुर में ब्रजेश कुमारी, आलमपुर जाफराबाद में आरती देवी, क्यारा में रजनी चौहान पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें