फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने पिया तेजाब, जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बीमारी से परेशान से एक बुजुर्ग ने तेजाब पी लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नीमगढ़ में 61 वर्षीय संतोष रस्तोगी अपनी 80 वर्षीय मां राजेश्वरी देवी के साथ रहते थे। वह लंबे अरसे से एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनकी पत्नी अंजू उन्हें छोड़कर दिल्ली चली गई। सोमवार को उनका बेटा आशीष अपने बहन साक्षी की बेटी के जन्मदिन मनाने दिल्ली गया था। मंगलवार रात संतोष रस्तोगी ने बीमारी से परेशान होकर रात में तेजाब पी लिया। कुछ देर बाद संतोष की हालत बिगड़ने लगी तो उनके पड़ोसियों ने आनन-फानन में सीएचसी नवाबगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही संतोष का बेटा आशीष दिल्ली से नवाबगंज को रवाना हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।तहरीर मिलते ही पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें