फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज मिला न एंबुलेंस: बीमार पत्नी को ठेले पर लेकर अस्पताल से लौटा बुजुर्ग, कहा- यहां से बेहतर है घर पर मरे

Sun, 10 May 2026 10:16 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के जिला अस्पताल से एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को रिक्शे पर ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। बुजुर्ग का आरोप है कि अस्पताल ने उसकी पत्नी को भर्ती नहीं किया और इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन
बीमार पत्नी को ठेले पर लिटाकर लौटा पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जिला अस्पताल की इमरजेंसी परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर लिटाकर व्यवस्था को कोसते हुए जाता दिखाई दे रहा है। एडी एसआईसी ने प्रकरण की जांच कराने की बात कही है। दिल झकझोर देने वाला यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत बयां कर रहा है। 

विज्ञापन

बुजुर्ग ने बयां की बेबसी - फोटो : वीडियो ग्रैब
वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। आरोप है कि सुबह से अस्पताल में रहने के बावजूद बीमार पत्नी को भर्ती नहीं किया गया। इंतजार और इलाज न मिलने से परेशान बुजुर्ग आखिरकार पत्नी को ठेले पर लेकर वापस घर रवाना हो गया।

बीमार पत्नी को ठेले पर लिटाकर लौटा पति - फोटो : वीडियो ग्रैब
बुजुर्ग बोला- इलाज नहीं मिलेगा तो मर जाएगी
बुजुर्ग स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कह रहा है कि पत्नी गंभीर है, लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं किया। इलाज नहीं मिलेगा तो मर जाएगी। इससे अच्छा है कि घर पर ही मर जाए। उसने स्वास्थ्य व्यवस्था को भी जमकर कोसा। अस्पताल से लौटते समय बुजुर्ग को कोई साधन नहीं मिला तो उसने ठेले का सहारा लिया। बीमार महिला की बेहद हालत कमजोर दिखाई दे रही है और बुजुर्ग खुद उसे संभालते हुए ले जाता दिख रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

बीमार पत्नी को ठेले पर लिटाकर लौटा पति - फोटो : वीडियो ग्रैब
सांस फूलने पर हायर सेंटर किया था रेफर
इस प्रकरण पर एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित का कहना है कि शाम छह बजे वायरल वीडियो का पता चला तो स्टाफ से पूछताछ की। बुजुर्ग की पत्नी तीन दिन अस्पताल में भर्ती थी। ब्लड शुगर अधिक था। शुक्रवार को सांस भी फूलने लगी तो हायर सेंटर के लिए रेफर किया था। बुजुर्ग को जानकारी दी गई थी। इससे नाराज होकर वह रिक्शा लेकर आया था। डॉक्टर और स्टाफ को सूचना दिए बिना पत्नी को लेकर जाने लगा। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें